सतना- जिले के कोटर तहसील अंतर्गत ग्राम तिहाई में दंडी आश्रम है। यह आश्रम की स्थापना पूज्य बैकुंठवासी 1008 श्री दंडी स्वामी जी ने किया था। यह आश्रम साधु-संतों और दंडियो का तपोस्थल है। वर्तमान में इस आश्रम में श्री 1008 श्री भास्करानंद जी दंडी स्वामी जी रहते थे परंतु बीते कुछ दिनों से वह इस आश्रम को छोड़कर चले गए।
जानिए आश्रम छोड़ने की वजह
इस आश्रम में राहगीरों, असहाय, गरीब आदि लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, कई बार लोग यहां ठहरते भी है। इस आश्रम में हमेशा की तरह दंडी स्वामी श्री भास्करानंद जी निवास कर रहे तभी आदर्श त्रिपाठी उर्फ आदर्श शास्त्री नामक व्यक्ति आया और महाराज जी से आश्रम मे रुकने के बात कही, उसने बताया मै मैहर के पास एक गांव का रहने वाला हूं रात हो गई है इसलिए यहां रुकना चाहता हूँ, सामान्य स्थिति में महाराज जी ने उसे आश्रम में रुकने दिया। वह एक -एक दिन करके आश्रम में लगातार तीन दिनों तक रहा, इस बीच श्री दंडी स्वामी भास्करानंद जी चित्रकूट-प्रयागराज चले गए वह करीब 15 दिन बाद वापस लौट कर आए तो उन्होंने देखा आश्रम के एक मंदिर का ताला तोड़कर यह व्यक्ति आश्रम के अंदर निवास कर रहा है, इस व्यक्ति ने यह दुस्साहस गांव के ही एक- दो कथित व्यक्तियों के सहयोग से किया। श्री भास्करानन्द जी ने विरोध दर्ज कराया और कहा आप इसी समय आश्रम से चले जाइए परंतु यह दुस्साहसी व्यक्ति ने गांव के ही 1-2 व्यक्तियों को अपने गिरफ्त मे लेकर आश्रम में रहने की बात करने लगा। तथा इन्होंने महाराज जी श्री भास्करानंद जी के साथ अभद्रता करने का भी प्रयास किया। दंडी आश्रम में निवास कर रहे श्री भास्करानंद जी उसी दिन इस आश्रम को छोड़कर चले गए।
पर्चा बनाता है कथित शास्त्री
बीते 1- 2 महीने से दंडी आश्रम में रह रहा यह कथित शास्त्री छतरपुर धाम स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर पर्चा बनाता है और लोगो का भविष्य बताता है। इसके पर्चे की वजह से कई लोग जिंदगी-मौत से जंग लड़ रहे है। एक महिला की बीमारी को यह भौतिकवाधा बता दिया तो उसके परिजन इलाज कराना बंद कर दिए स्थिति है हुई कि उस महिला की बीमारी इतनी बढ़ गई कि उस महिला को हॉस्पिटलाइज करवाना पड़ा।
स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने कथित शास्त्री का किया विरोध
तिहाई, लखनवाह, अधरवार मोहनिया, कोटर, सेमरी, गहरी आदि क्षेत्र के स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी आश्रम पहुंचकर आश्रम मे रह रहे आदर्श त्रिपाठी उर्फ़ कथित आदर्श शास्त्री से आग्रह किया आप इस आश्रम को छोड़कर कहीं अन्य जगह चले जाइये वहा आश्रम बना लीजिए तथा वहां पर पर्चा बनाइए लोगों का जनकल्याण करिए। लेकिन इस आश्रम को आप छोड़ दीजिए।
आश्रम छोड़ने को तैयार नहीं कथित शास्त्री
दंडी आश्रम पवित्र पावन भूमि है, साधु संतों की तपोस्थली है। इस भूमि में धर्म का वातावरण है परंतु यह कथित शास्त्री इस आश्रम को बदनाम कर रहा है। आश्रम के नाम पर लोगों से चंदा मांग रहा है, दंडी आश्रम काफी लोकप्रिय और पुराना आश्रम है। इस आश्रम में कोई भी आयोजन कथा भागवत आदि के नाम पर लोग सहज चंदा दे देते हैं, इसी वजह से यह आश्रम छोड़ने को तैयार नहीं है।
चंदा वसूली जारी
कथित आदर्श शास्त्री इस आश्रम के नाम पर एक रसीद छपाए हुए है। यह व्यक्ति आश्रम में भागवत कथा के आयोजन की रसीद छपाए हुए है। लोगों से आश्रम के नाम पर चंदा वसूली कर रहा है। इस व्यक्ति के कारनामों की वजह से आश्रम बदनाम हो रहा है।
अब ग्रामीण लेगे कोई बड़ा निर्णय
धार्मिक आस्था का प्रतीक दंडी आश्रम तिहाई मे आदर्श त्रिपाठी नामक यह व्यक्ति द्वारा धर्म के नाम पर जो चंदा खोरी और लूट-खसूट किया जा रहा है वह लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। अब ग्रामीण कोई बड़ा निर्णय लेकर इस कथित व्यक्ति को आश्रम से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
भास्करानंद जी को पुनः वापस लाएंगे
दंडी आश्रम तिहाई मे निवासरत श्री 1008 श्री भास्करानंद जी को पुनः सम्मान पूर्वक तिहाई आश्रम में पधारने निवेदन किया जायेगा। यह निवेदन क्षेत्र के स्थानीय निवासी समाजसेवी और धर्म प्रेमी करेंगे। लेकिन इसके पूर्व व्यभिचारी आदर्श को इस आश्रम से हटया जायेगा।